रांची, अप्रैल 4 -- रांची, संवाददाता। भू-राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में शनिवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अंचल अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। कहा कि जमीन माफिया से सांठगांठ या गलत काम में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कांके अंचल में जमीन पर अवैध दीवार निर्माण मामले में एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया। वहीं, अनगड़ा अंचल में 90 दिन से अधिक समय से लंबित म्यूटेशन मामलों पर कार्रवाई करते हुए कर्मचारी से शोकॉज मांगा। शनिवार को समहरणालय में डीसी ने रिव्यू कमेटी और जिला भू-राजस्व से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सभी अंचलों में लंबित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 डिसमिल से कम जमीन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.