पटना, फरवरी 27 -- अनुपलब्ध भू-राजस्व के अभिलेख उपलब्ध कराने वालों को राज्य सरकार भू योद्धा का सम्मान देगी। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शुक्रवार को विधानसभा में की। गैर सरकारी संकल्प के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय भूअभिलेख को लेकर बड़ी समस्याएं हो रही हैं। कई दस्तावेज अनुपलब्ध हैं। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि जो व्यक्ति ऐसे अभिलेख उपलब्ध करवाएंगे, सरकार उन्हें सम्मानित करेगी। राजद के गौतम कृष्ण ने यह मामला उठाया था। विधानसभा में चुने जाएंगे उत्कृष्ट विधायक : अब बिहार विधानसभा में भी उत्कृष्ट विधायक चुने जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सदन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो उत्कृष्ट विधायक का चयन करेगी। अगले सत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.