पटना, फरवरी 27 -- फर्जी तरीके से दाखिल खारिज करानेवाले भू-माफिया और एक राजस्व कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की गई। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा फुलवारीशरीफ अंचल में एक भू-माफिया के विरुद्ध परसा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं फर्जी तरीके से की गई जमाबंदी को भी रद्द कर दिया गया। इस कार्य में संलिप्त एक राजस्व कर्मी को निलंबित कर दिया गया। पिपरा थाना क्षेत्र के टडवां निवासी धीरज कुमार की पत्नी सीमा कुमारी के विरूद्ध फर्जी सेल डीड के आधार पर दाखिल-खारिज कराने का आरोप था। इस मामले से संबंधित राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को निलंबित करते हुए प्रपत्र 'क' गठित कर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। महिला द्वारा अवर निबंधन कार्यालय का कूटरचित दस्तावेज संलग्न कर अंचल कार्यालय फुलवारीशरीफ में दाखिल-खारिज वाद (संख्या 10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.