लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम बरावन कला में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.26 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की गई, जिससे भू माफिया में हड़कंप मच गया।बरावन कला स्थित गाटा संख्या 1395, जो राजस्व अभिलेखों में रास्ता के रूप में दर्ज है, पर कुछ माफिया ने बाउण्ड्रीवाल व पक्का मकान बना लिया था। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- गजब: सड़क और बिजली कनेक्शन लेकर सात करोड़ में बेच दी सरकारी जमीन नगर निगम के अनुसार, कुल 0.089 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.26 करोड़ रुपये आंकी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.