भू माफिया पर घर गिराने, मारपीट और धमकी का आरोप
प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में एक युवक ने भू माफिया पर उसका मकान बुलडोजर से गिराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।लाउदर रोड निवासी मोनू सोनकर का आरोप है कि वह परिवार के साथ पिछले करीब 40 वर्षों से अपने मकान में रह रहा था। मोहल्ले के ही अभय गोस्वामी उर्फ प्रिंस उस पर लंबे समय से मकान सस्ते में बेचने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह रंजिश मानने लगा। पीड़ित के अनुसार, 20 मार्च को आरोपी उसके बैरहना स्थित दुकान पर पहुंचा और मकान खाली करने की धमकी दी। इसके बाद 22 मार्च की सुबह वह 20-25 लोगों के साथ बुलडोजर और औजार लेकर उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए, जातिसूचक गालियां दीं और मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.