लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। भाकपा (माले) भू माफिया, अपराधी और पुलिस गठजोड़ के खिलाफ जन अभियान चलाएगा। सीतापुर रोड, न्याय विहार कॉलोनी स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय पर सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि बैठक में एक पखवाड़े तक जन अभियान चलाने और 18 जून को इंटौजा थाना के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक छोटेलाल रावत को दबंग भू-माफिया द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने की कड़ी निन्दा की गई। बैठक में कुमार मधुसूदन मगन, ऐपवा नेत्री कमला गौतम, मंजू गौतम, छोटे लाल रावत, राजीव गुप्ता, शान्तम् निधि, रामसेवक रावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.