गोपालगंज, अप्रैल 10 -- फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया क्षेत्र में चिह्नित भू-माफियाओं के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। हथुआ अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। जिसमें डीसीएलआर वसीम अकरम, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता समेत कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय भू माफियाओं की गतिविधियों, उनकी पृष्ठभूमि और नेटवर्क पर चर्चा की गई। साथ ही कुछ अंचल कर्मियों और भू माफियाओं के बीच संभावित संबंधों की भी जांच करने का निर्णय लिया गया। पिछले वर्ष तैयार सूची के अनुसार फुलवरिया में करीब 20 और पूरे अनुमंडल में लगभग 50 भू-माफियाओं को चिह्नित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.