मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। प्रभारी मंत्री ने भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जनपद में बूचड़खाने अथवा स्लॉटर हाउस के संबंध में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस तरह की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- आरक्षण बिल न पास होने से महिलाओं में आक्रोश: प्रभारी मंत्री साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की फसल बीमा योजना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.