रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी जनपरिषद की बैठक सोमवार को करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा और संचालन महासचिव प्रकाश मुंडा ने किया। बैठक में परिषद ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड में आदिवासियों की धार्मिक और सांस्कृतिक जमीनें जैसे भुईहरी, पहनई, डाली कतारी और महतोई को भू-माफिया और अफसरों के गठजोड़ से अवैध रूप से हड़पा जा रहा है। फर्जी हुकुमनामा बनाकर आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन अधिकारियों की मिलीभगत से दाखिल-खारिज की जा रही है, जिस पर राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है। परिषद ने निर्णय लिया कि अपनी जमीन बचाने के लिए अब आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसके लिए छह सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके तहत अड़की सोना गोल्ड ब्लॉक के लिए किए जा रहे जमीन अधिग्रहण के विरोध में 29 ...