गुमला, मई 21 -- सिसई। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार से नवभारत निर्माण संस्थान की ओर से भू-मापक (अमीन) प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नामांकन 30 मई तक चलेगा। मैट्रिक पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अंचल कार्यालय सिसई में आवेदन जमा कर सकते हैं।प्रशिक्षण प्रभारी मो. इरसाद अंसारी ने बताया कि एसटी, एससी व महिला अभ्यर्थियों से तीन सौ रुपये और पिछड़ी जाति और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 350 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...