देवघर, मार्च 14 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड में भू-मापक अमीन का प्रशिक्षण 22 मार्च से शुरू होगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 9 मार्च से 18 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित तिथि के भीतर अपना नामांकन करा सकते हैं। प्रशिक्षण से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को भू-मापन से संबंधित तकनीकी जानकारी देकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को जमीन की माप, सर्वेक्षण की प्रक्रिया तथा इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है और यह उनके लिए आजीविका का प्रमुख स्रोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.