नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल। सात नंबर वार्ड स्नो व्यू के शिष्टमंडल ने गुरुवार को सभासद जितेंद्र पांडे के नेतृव में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर पॉलीटेक्निक-चुंगी मार्ग पर बोरा प्वाइंट के निकट हुए भू-धंसाव को ठीक करवाने व प्रस्ताव सरकार से अनुमोदित करवाने का अनुरोध किया। कहा कि बीते साल भू-धंसाव से उक्त मार्ग बाधित हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमिश्नर ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि उक्त मार्ग ठीक होने पर केवल आवश्यक सेवा के लिए खुलेगा, व्यावसायिक कार्य के लिए पूर्णतया बंद रहेगा। शिष्टमंडल में सभासद मुकेश जोशी मंटू, डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, दीपक कुमार भोलू, नारायण सिंह कार्की, गिरीश भट्ट, नवीन भट्ट, कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी आदि शामिल रहे। यह भी पढ...