भू-धंसान से सीसीएल अस्पताल, सड़कें और भवन में आई दरारें
गिरडीह, अगस्त 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल की गिरिडीह कोलियरी स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में मंगलवार अल सुबह भू-धंसान से हड़कम मच गया। घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच बताई जा रही है। संयोग से उस समय अस्पताल और कार्यालय बंद थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, भू-धंसान ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भू-धंसान से अस्पताल परिसर की ओर जानेवाली पक्की सड़कें जगह-जगह फट गई है। सड़क के बीचों बीच चौड़ी दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्सों में जमीन धंसने से आवागमन बाधित हो गया है। अस्पताल में स्थित एक बंद भवन भी भू-धंसान की चपेट में आया है। भवन की दीवारों और छत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं एक जगह पर गोफ भी बन गया है।
अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.