भू-धंसान व गैस रिसाव की वैज्ञानिक जांच की मांग
धनबाद, सितम्बर 27 -- बाघमारा विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व प्रदेश सचिव व प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान ने लोयाबाद समेत धनबाद कोयलांचल में लगातार हो रही भू-धंसान व गैस रिसाव की घटनाओं को लेकर बीसीसीएल, झारखंड सरकार, डीजीएमएस, कोयला मंत्रालय व धनबाद उपायुक्त को पत्र भेजकर समयबद्ध जांच की मांग की है। कहा है कि धनबाद, झरिया व बाघमारा क्षेत्र में लंबे समय तक भूमिगत खनन हुआ है। कई स्थानों पर जमीन धंसने, दरार पड़ने और मकानों की सुरक्षा को लेकर स्थिति गंभीर है। उन्होंने बंद भूमिगत खदानों व पुराने गोफ की वैज्ञानिक जांच, सभी बंद खदानों की सूची, बंद होने का वर्ष, खनन पद्धति व माइन क्लोजर प्लान सार्वजनिक करने की मांग की। यह भी पढ़ें- झरिया पुनर्वास पर अगले सप्ताह पीएमओ में अहम बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.