भू-धंसान प्रभावितों से वार्ता बेनतीजा, धरना जारी
धनबाद, अगस्त 19 -- न्यू आकाशकिनारी कोलियरी की एसटीजी आउटसोर्सिंग परियोजना के मुख्य द्वार पर भू-धंसान पीड़ितों का धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। बीसीसीएल मुख्यालय में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलनकारी धरनास्थल पर डटे रहे। पीड़ितों ने प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित ढाई-ढाई लाख रुपये के मुआवजे को नाकाफी बताते हुए खारिज कर दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि दशकों पुराने और लाखों की लागत से बने आशियानों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को उचित मुआवजा नियम बनाना चाहिए।इधर, समझौता पत्र के एक बिंदु पर असहमति जताते हुए वार्ड दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, हालांकि सीएमडी, कोल अधिकारियों, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के हस्ताक्षर हो चुके हैं। पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.