धनबाद, जून 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा कांटापहाड़ी में बीते मंगलवार की संध्या पड़ी दरार व भू-धंसान से दहशतजदा महिलाओं की समस्या को लेकर रविवार को वार्ड पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह पहुंचे। यह भी पढ़ें- पांडेडीह में हुई दरार व भू धंसान स्थल की भराई कराई गईमहिलाओं की नाराजगी महिलाओं ने बीसीसीएल प्रबंधन की कार्यशैली के खिलाफ काफी नाराजगी दिखाई। महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी के काफी समीप लगातार भू-धंसान की घटना हो रही है। इसके वावजूद कोई सुध लेने वाला नहीं है। महिलाओं ने कहा कि अगर उन लोगों की समस्या को सुनने कोई नहीं आता है तो कॉलोनी की महिला व पुरूष कतरास क्षेत्रीय कार्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन करेगें।प्रदर्शन की चेतावनी महिलाओं ने कहा कि लगातार तीन दिनों तक कांटा पहाड़ी विद्युत सब स्टेशन में विरोध प्रद...