भू-धंसान के विरोध में महिलाओं ने बिजली सब स्टेशन घेरा
धनबाद, मई 31 -- अंगारपथरा के कांटा पहाड़ी में पड़ी दरार व भू-धंसान स्थल की भराई तथा प्रभावित लोगों के पुनर्वास की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं ने विद्युत सब स्टेशन में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बिजली काटने की भी चेतावनी दी। सूचना मिलने पर सहायक अभियंता विशाल कुमार गुप्ता, सीआईएसएफ एवं पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर एचएस प्रसाद ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मामले को लेकर प्रबंधन से बात कर शीघ्र पहल कराई जाएगी। महिलाओं ने कहा कि हल्की बारिश होते ही उनके घरों के आसपास भू-धंसान और जमीन में दरारें पड़ रही हैं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- भू-धंसान का दायरा बढ़ने से कांटा पहाड़ी में दहशत उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रबंधन से मिलकर भू-धंसान स्थल की भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.