गिरडीह, अगस्त 29 -- ​गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के क्षेत्रीय अस्पताल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में स्थानांतरित कर दिया गया है। नए अस्पताल परिसर का औपचारिक उद्घाटन सीसीएल के महाप्रबंधक के एस गैवाल, पीओ जी एस मीणा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. परिमल सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ​उद्घाटन के अवसर जीएम गैवाल ने बताया कि पुराना गिरिडीह अस्पताल भवन के सामने अचानक भू-धंसान से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रबंधन, डॉक्टरों की टीम और पीओ के साथ मिलकर त्वरित निर्णय लिया गया कि अस्पताल को अविलंब किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। यह भी पढ़ें- Gridih News: भू-धंसान के बाद बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में चलेगा सीसीएल अस्पताल जीएम न...