भू-जल स्तर बढ़ने से बोरवेल खोलने की अनुमति मांगी
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके में भू-जल स्तर के गिरने से बोरवेल बंद किए गए थे, लेकिन अब बढ़ते भू-जल ने मुसीबत खड़ी कर दी है। हालात ऐसे हैं कि बढ़ते भू-जल इमारतों के बेसमेंट में घुस रहा है और सड़कों पर जलभराव का कारण बन रहा है। इससे निपटने के लिए केंद्रीय भू-जल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) ने 55 बोरवेल को दोबारा खोलने की सिफारिश की है। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल की है। दरअसल, एनडीएमसी ने पहले बंद किए गए 124 बोरवेलों में से 57 को दोबारा खोलने के लिए एनजीटी से अनुमति मांगी थी, ताकि इनका इस्तेमाल पार्कों, सड़क किनारे हरियाली और बगीचों की सिंचाई में किया जा सके। इस पर केंद्रीय भूजल बोर्ड ने वैज्ञानिक अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.