जौनपुर, जुलाई 17 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। भू-जल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के तहत गुरुवार को रामनगर विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग के नेतृत्व में जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण की शपथ ली। सभी ने जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। इनमें घरेलू कार्यों, खेती और औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की बचत, वर्षा जल संचयन, रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढा तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के सरल उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- भूजल जन जागरुकता के लिए रवाना किया...