भू-अर्जन शिविर का हुआ आयोजन
बगहा, मई 30 -- ठकराहा। एनएच-727 एए सड़क निर्माण परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि से जुड़े रैयतों की समस्याओं के समाधान हेतु की शनिवार को ठकराहा प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे रैयतों ने मुआवजा भुगतान, खतियान, जमाबंदी और लगान रसीद से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं,जिसके निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिया गया। शिविर में उपस्थित अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बी.एन. राव ने कहा कि भू-अर्जन प्रक्रिया में किसी भी पात्र रैयत को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामले खतियान, जमाबंदी एवं भूमि अभिलेखों में त्रुटियों से जुड़े हैं, जिनका समाधान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.