छपरा, मई 6 -- छपरा,नगर प्रतिनिधि। जिले में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए चल रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रक्रिया में तेजी लाने और मुआवजा भुगतान समयबद्ध ढंग से पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भुगतान लंबित है, वहां आवश्यक दस्तावेज जल्द प्राप्त कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। एनएच 139 भारतमाला परियोजना (बाकरपुर-मानिकपुर) के चार मौजों में कुछ रैयतों का भुगतान शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने को कहा। रामजानकी पथ परियोजना में शेष पंचाटियों से अभिश्रव प्राप्त कर भुगतान पूरा करने तथा एनएचएआई को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। गढ़खा बाईपास परियोजना में 168 पंचाटियों से अभिश्रव प्राप्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.