नवादा, अप्रैल 8 -- जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में तकनीकी विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा एनएच-31 के 97वें किलोमीटर पर कादिरगंज एसएच-08 (सकरी नदी) तक बाईपास-सह सादीपुर रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे क्रॉसिंग पार आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि भू-अर्जन हेतु सेक्शन 11(1) का प्रकाशन दिनांक 12 मार्च को किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं राजस्व अधिकारी, नवादा से समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन हेतु चिन्हित भूमि पर गेहूं की फसल की कटाई के उपरांत कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि नवादा जिलांतर्गत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.