औरंगाबाद, मार्च 12 -- भू अर्जन से संबंधित वादों के निपटारे के लिए मध्यस्थता विशेष अभियान के तहत गुरुवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में इस विशेष कैंप का आयोजन हुआ। सचिव तान्या पटेल के स्तर से दिए गए निर्देश के आलोक में विभिन्न न्यायालय में भूअर्जन से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इसमें पक्षकारों की राय जानने के लिए विशेष शिविर आयोजित हुआ। भू अर्जन विभाग से अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजीव कुमार, उपमुख्य कानूनी बचाव अधिवक्ता अभिनंदन कुमार, सहायक बचाव अधिवक्ता चंदन कुमार मिश्रा ने पक्षकारों की राय जानी। उनसे संबंधित वादों में जरूरी दस्तावेज के बारे में पूछताछ की। भू स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं जमीन के समस्त स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.