मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जिला भूमि-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि की वर्तमान स्थिति, बाधाओं और मुआवजे के वितरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कड़े लहजे में अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।सिंधवारिणी योजना से हटेगा अतिक्रमणःसमीक्षा के दौरान डीएम ने विशेष रूप से सिंधवारिणी परियोजना पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस योजना के तहत अधिग्रहित की गई भूमि पर यदि कहीं भी अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.