किशनगंज, अप्रैल 9 -- किशनगंज, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में एनएचएआई, बीएसआरडीसीएल, आरसीडी एवं रेलवे से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एनएचआई के पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कार्य में कोई बाधा नहीं है। यदि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दी जाएगी। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशासन स्तर से चिन्हित बाधाओं के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।रेलवे के पदाधिकारी द्वारा अलुआबाड़ी रेलखंड के दोहरीकरण हेतु अधियाचना उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।आरसीडी के पदाधिक...