भू-अर्जन कार्यालय में डीएम का निरीक्षण, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
छपरा, मई 22 -- डिजिटाइजेशन और पारदर्शिता पर जोर भू-अर्जन कार्यालय में व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिया टास्क छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में भू-अर्जन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और कार्यालय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण कर लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान, अभिलेख संधारण और कार्यालयीय कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के सभी अभिलेखों की कैटलॉगिंग और डिजिटाइज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.