भू-अधिग्रहण के लिए डीएम ने भू-स्वामियों की आपत्तियों पर की सुनवाई
हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिले के राजापाकर, महुआ एवं जन्दाहा अंचल क्षेत्रों में प्रस्तावित परियोजना औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक अधिसूचना-11(1) के प्रकाशन के उपरांत भूमि की प्रकृति एवं मुआवजा निर्धारण से संबंधित कुल 80 भू-धारियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन आपत्तियों के निष्पादन के लिए सोमवार को सुनवाई निर्धारित की गई थी। इसके लिए संबंधित सभी भू-धारियों को विधिवत नोटिस निर्गत कर उसका तामिला भी कराया गया था। निर्धारित तिथि को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी उपस्थित भू-धारियों की आपत्तियों की क्रमवार एवं विस्तारपूर्वक सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आपत्तिकर्ता की बात को गंभीरता से सुना तथा उनसे संबंधित तथ्यों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- भू-अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.