हरदोई, अप्रैल 13 -- कछौना। विकास खण्ड के ग्राम गौसगंज में भूमाफिया का मकड़जाल एक परिवार की पैतृक भूमि पर भारी पड़ा। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नकली भूस्वामी बन रसूखदारों ने दो फर्जी बैनामे करवा लिए, जब इसकी भनक असली भूस्वामी को हुई तो मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचा। अब पीड़ित की तहरीर पर सण्डीला कोतवाली में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। गौसगंज निवासी शिकायतकर्ता देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह मूलतः गौसगंज के निवासी है। गांव में पैतृक भूमि और मकान है। वर्तमान में देवेन्द्र मिश्रा परिजनों संग शुक्लागंज उन्नाव में रहते हैं। आरोप है कि कस्बा व थाना कछौना के रेलवेगंज निवासी मुकेश कुमार शुक्ला के बेटे विनय और हरदोई के अब्दुल पुरवा निवासी मोहम्मद शाहिद व सरायथोक निवासी जुबेर समेत बिलग्राम निवासी कय्यूम खान, खजोहना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.