मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- औराई। मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के बसुआ गांव स्थित वार्ड नौ में जमीन मालिक ने जलमीनार में ताला जड़ दिया। इसको लेकर वार्ड सदस्य सत्यदेव ठाकुर ने डीएम और बीडीओ को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों परिवार के समक्ष जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर, भूमि मालिक का कहना है कि विभाग द्वारा पैसा नहीं दिया गया है। मुखिया प्रह्लाद कुमार ने बताया कि शनिवार को समस्या का निदान कराया जाएगा। इधर, बीडीओ रजनीश शंकर झा ने बताया कि जल्द ही समस्या का निदान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...