भूस्खलन से चार मोटर मार्ग ठप, कई गांवों का संपर्क कटा
विकासनगर, अगस्त 21 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ियों से भारी मलबा व पत्थर आने से सहिया और आसपास के क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए। मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) कालसी खंड के अंतर्गत आने वाले लाखामंडल-नाडा, गास्की गाड-गडोग, सक्रोल-चुणोऊ और त्यूनी-चांदनी-प्यूनल मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। इसके अलावा खारसी संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुआ है। मार्गों के बंद होने की सूचना मिलते ही पीएमजीएसवाई विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Nainital News: तीसरे दिन भी नहीं खुला कफुल्टा-बुढलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.