भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षित सड़कें जरूरी : नितिन गडकरी
फरीदाबाद, नवम्बर 24 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भूस्खलन संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित सड़कें जरूरी हैं। सड़क संपर्क को सुरक्षित बनाने के लिए निर्माण कार्यों में सुरक्षा और आपदा की रोकथाम को प्राथमिकता देनी होगी। निर्माण से पहले भूभाग की जांच, गति से पहले सुरक्षा और आपदा आने के बाद कार्रवाई के बजाय पहले से बचाव के उपाय करने होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित अमृता विद्यापीठम में आयोजित सातवें विश्व भूस्खलन मंच कार्यक्रम के दूसरे दिन वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित सड़कों के निर्माण और आपदा-रोधी अवसंरचना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.