गोड्डा, जून 20 -- सुन्दरपहाड़ी(एक संवाददाता) । सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के पहाड़ वाला ग्राम भुस्की में जलमीनार शोभा मात्र की वस्तु बनकर रह गई है। ग्रामीण धरमराज पहाड़िया,ब्रह्मदेव पहाड़िया,देवा पहाड़िया, जोमी पहाडीन,कलिया पहाड़िया,गुलिया पहाड़िया आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब ढ़ाई वर्ष हो गया सोलर युक्त पांच हजार लीटर वाला जल मीनार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बनाए हुए लेकिन ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल अब तक नहीं मिला पाया है।ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा आनन फानन में जल मीनार तो बना दिया गया लेकिन पहाड़िया गरीब परिवार को पानी का लाभ नहीं मिला।ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार बनाने के बाद पानी का जायजा लेने कोई नहीं आ पाया है। लाभुकों ने कहा कि पहाड़िया ग्रामीणों को ठगने का काम किया गया जिससे ग्रामीण आक्रोशित है परंतु उनका फरियाद सुनने वाला ...