झांसी, फरवरी 18 -- झांसी के डोंगरी चौकी क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर तेज रफ्तार भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं उस पर सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के डबरा के गांव बालबाई निवासी अजगर खान अपने तीन दोस्तों के साथ ललितपुर से भूसा लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्वालियर जा रहे थे। जैसे ही वह ललितपुर हाइवे पर डोंगरी चौकी के पास पहुंचे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ ट्रॉली का टायर फट गया। जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर-टॉली समेत सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में उस पर सवार अजगर खान समेत उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.