बदायूं, अप्रैल 1 -- क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर आढ़त के पास ओवरलोड भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव गांव चौरेड़ा शिकारपुर के रहने वाले शिवम पुत्र दुर्गेश, महेंद्र पुत्र नेतराम व राजू पुत्र रोशन बाइक से अलापुर आए हुए थे। इसी दौरान एमएफ हाईवे€वे पर आढ़त के पास ओवरलोड भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.