दरभंगा, जून 24 -- बिरौल, एक संवाददाता। मद्य निषेध थाना बिरौल की पुलिस ने मंगलवार रात साहो गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के ही छेदी यादव के रूप में हुई है। मद्य निषेध थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छेदी यादव के मवेशी बथान पर भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। यह भी पढ़ें- 823 लीटर विदेशी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तारशराब बरामदगी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात में ही उसके मवेशी घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरा भूसे के नीचे छिपाकर रखे गए विदेशी शराब के पांच कार्टून बरामद हुए। बरामद शराब 750 एम एल की 60 बोतलों में कुल 45 लीटर मिली है। मौके से शराब तस्कर छेदी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: 198 लीटर ...