शामली, मई 2 -- गेहूं के सीजन में निकलने वाला भूसा इस बार दाम के मामले में ऊंची उड़ान भर रहा है। भूसे ने पिछले रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बढ़े दाम का असर पशुपालकों पर भी पड़ने की संभावना है। वही भूसा का स्टाक होने से भी पशु पालकों को मंहगे दामों में भी भूसा नही मिल पा रहा है। सामान्य तौर पर 550-600 रुपये प्रति कुंतल बिकने वाले भूसे के दाम इस बार कटाई के समय में ही 800 रुपये प्रति कुंतल पर था। इससे पशुपालकों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। भूमिहीन पशुपालक जो दूध बेचकर ही गुजारा करते हैं। वह अधिक परेशान हैं। बीते दिनों बारिश ने भी गेहूं की फसल को कुछ नुकसान पहुंचाया था। इससे भूसे में भी कमी आई। भूसा खरीद कर भंडारण करने वाले किसानों के पास पहुंच रहे हैं। ओर भूसा खरीदारी कर स्टाक किया जा रहा है। वही पशु पालकों को भूसा नही मिल पा रहा है। जहाँ कही पशुपालकों...