रुडकी, अप्रैल 22 -- लक्सर। इस समय गेहूं की कटाई का थ्रेशिंग का समय चल रहा है। धूल और भूसे के कणों से सांस लेने में परेशानी के मरीज बढ़े हैं। कुछ लोगों को एलर्जी की भी समस्या हो रही है। अधिकतर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की कटाई व भूसा निकासी के दौरान मास्क पहनें या गमछे से मुंह व नाक को ढंक लें। बच्चों को दूर रखने की हिदायत भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...