हरदोई, मई 8 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक और उसके माता-पिता के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैकपुर गांव निवासी पिंकू पुत्र नन्हे भुर्जी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह भूसे का कूप लगा रहा था। इसी दौरान उसका सगा भाई अरविन्द वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अरविन्द ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता नन्हे और मां राजरानी के साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि अरविन्द ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.