सीतापुर, फरवरी 21 -- कमलापुर। थाना क्षेत्र में मास्टर बाग रोड पर गवाहिया मोड के पास एक भूसी से लदा ओवर हाइट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कोई राहगीर ट्रॉली की चपेट में नहीं आया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। एसओ ने पहुंचकर लोगों की मदद से ट्राली को सीधा कराया। आधे घंटे मार्ग अवरुद्ध होने से जाम लग गया। जेसीबी से भूसी को किनारे कर कर मार्ग को खोला गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.