फतेहपुर, जनवरी 25 -- बहुआ। तेज रफ्तार भूसी लदे ट्रैक्टर ट्राली के सामने अचानक ट्रक आ जाने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर पलटने से बांदा-कानपुर हाइवे में एक घंटे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया। बिंदकी कोतवाली के दरवेशाबाद गांव निवासी ट्रैक्टर चालक महेंद्र यादव बांदा से रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में भूसी लादकर बिंदकी जा रहा था। जैसे ही ललौली थाना के महाखेड़ा गांव पहुंचा तो बंदकी की ओर से सामने से अचानक ट्रक आ गया। जिससे हादसा हो गया। जिसके चलते जाम लग गया। जिससे दोनो तरफ का आवागमन बंद हो गया।जिससे महाखेड़ा से बंधवा और दूसरी ओर कीर्तिखेड़ा तक वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि जाम हटवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.