भूसा से भी सस्ता हो गया आलू
गंगापार, सितम्बर 30 -- यूपी में सबसे अच्छे आलू का उत्पादन उत्पादन सोरांव में होता हैं। गुणवत्ता बेहतर, खाने में स्वादिष्ट, अधिक समय तक सुरक्षित रखने में सक्षम, देखने में बड़ी व चमकदार। यह जीफोर आलू है जो पहचान है प्रयागराज के गंगापार में सोरांव इलाके की। इस बार हालत यह हो गई है कि आलू भूसा से भी सस्ता हो गया है। इस वजह से सोरांव तहसील क्षेत्र के आलू किसान कराह रहें हैं। बेटी की शादी, मकान निर्माण एवं अन्य बड़े सपने आलू के सहारे देखने वाले किसानों की अब पूंजी डूबती नजर आ रही है। आलू किसान के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। गिरते आलू के भाव से किसान कोल्ड स्टोर से आलू निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.