मऊ, अप्रैल 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के पिडसुई अहिलासपुर में सोमवार की देर शाम पशुओं के लिये खेत से भूसा लाने जा रही महिला बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली पुलिस की मदद से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी ले गये जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल महिला को आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली अन्तर्गत पिडसुई अहिलासपुर निवासिनी महिला गुलईची उम्र 48 पत्नी शिवनाथ यादव सोमवार की शाम करीब साढे 6 बजे खेत में मडाई कर छोडा गया भूसा पशुओं को चारा डालने के लिए लाने जा रही थी। उक्त महिला रास्ते पर पहुंची ही थी की पीछे से आ रहे बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी औ...