श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- रतनापुर, संवाददाता। भूसा लादकर जा रही एक पिकप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। सोनावा थाना क्षेत्र के चौगोई गांव निवासी सूरज (25) पुत्र जयजय राम शनिवार देर शाम को बाइक से अपनी ससुराल मल्हीपुर क्षेत्र के रमवापुर जा रहा था। इस दौरान एक पिकप भूसा लादकर सामने से आ रही थी। बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर चिचड़ी चौराहे के पास पहुंचते ही पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सूरज गंभीररूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- भूसा लदी पिकअप की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर लोगों की ओर से घायल को आनन फानन में पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ...