बेगुसराय, मई 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छतौना गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने भूसा लदे एक पिकअप वैन से 864 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए जबकि पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि छतौना गांव में सड़क किनारे अशोक सिंह के घर के पास पिकअप वैन से विदेशी शराब की खेप उतारी जाने वाली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस वाहन को आते देख धंधेबाज मौके से भाग निकले।

शराब की बरामदगी पुलिस ने मौके पर खड़े भूसा लदे ओवरलोड पिकअप वैन संख्या बीआर01जीसी-0484 को जब्त कर उसकी तलाशी ली। त...