श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- रतनापुर (श्रावस्ती), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भूसा लादकर आ रही एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। सोनावा थाना क्षेत्र के चौगोई गांव निवासी सूरज (25 वर्ष), पुत्र जयजय राम, शनिवार की देर शाम अपनी बाइक से ससुराल मल्हीपुर क्षेत्र के रमवापुर गांव जा रहा था। इसी दौरान बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पर चिचड़ी चौराहे के समीप सामने से आ रही एक भूसा लदी पिकअप ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.