संभल, मार्च 18 -- जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। चालक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी श्यौदान सिंह कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। मंगलवार देर रात वह कैंटर लेकर गुन्नौर की तरफ जा रहा थे। जैसे ही वह मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित दुबारी कला के निकट पहुंचे कि तभी आगे जा रही भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्राली भी पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्यौदान सिंह को उपचार के लिए सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.