प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ के पास भूसा लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक के पास बैठा मजदूर गिर गया और ट्रॉली से दबकर उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। मानधाता के हरिचेतपुर निवासी 29 वर्षीय राजेंद्र कुमार पटेल गांव के संतोष कुमार दुबे के साथ उसके ट्रैक्टर पर भूसा लादने का काम करता था। मंगलवार शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज से भूसा लादकर उसी ट्रैक्टर पर चालक के बगल बैठकर वापस आ रहा था। मानधाता के भगवतगंज बाजार पहुंचकर गांव की ओर खड़ंजा पर जा रहा था। एक जगह अचानक ट्रैक्टर उछलने से राजेंद्र नीचे गिरकर ट्राली के नीचे दब गया। ट्रैक्टर मालिक ट्राली छोड़कर भाग गया। वहां मौजूद लोग घायल को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर लौट आए और पुल...