भूसा लदा ट्रक पलटने से एनएच पर 3 घंटे आवागमन रहा बाधित
मोतिहारी, जून 15 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच स्थित मोहनापुल पर रविवार की अहले सुबह भूसा से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक पर लदे भूसे के बोरे सड़क पर बिखर गए, इससे एनएच पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुनसान और अंधेरे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बताया जाता है कि ट्रक मोतिहारी की ओर से बोरे में धान का भूसा लादकर आ रहा था। मोहनापुल के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, इससे ट्रक एनएच के बीचोंबीच पलट गया। ट्रक पलटते ही भूसा के सैकड़ों बोरे सड़क पर फैल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मजदूरों की सहायता से सड़क पर बिखरे बोरे हटवाए गए। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.