बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुण्डेरवा थानाक्षेत्र में धारदार आरी से एक व्यक्ति उंगली काटने की वारदात में दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी अनिल प्रसाद और बंसीलाल निवासीगण सिसवा पाण्डेय थाना मुण्डेरवा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आरी व डंडा भी बरामद किया गया।बता दें कि गत 21 अप्रैल को भूसा रखने को लेकर हुए विवाद हो गया था। आरोप है कि विपक्षियों ने पीड़ित सुरेश के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें धारदार आरी एवं डण्डे का प्रयोग किया गया था। घटना के दौरान सुरेश की उंगली कट गई थी। आरोपितों की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई अमरनाथ यादव,...